नव वर्ष पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भाटापारा पुलिस ने की शांति समिति की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश

नव वर्ष पर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भाटापारा पुलिस ने की शांति समिति की बैठक, दिए सख्त दिशा-निर्देश
नव वर्ष 2025 के स्वागत के लिए भाटापारा शहर पुलिस ने आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, और थाना प्रभारी सहित डीजे संचालक, होटल, लॉज, एवं रिसार्ट मालिक मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना था।
पुलिस ने बैठक के दौरान निम्नलिखित निर्देश जारी किए:-
1. हर क्षेत्र में पुलिस तैनाती: सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
2. नशे में वाहन न चलाएं: शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
3. तीन सवारी वाहन प्रतिबंध: नियम तोड़ने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे।
4. हेलमेट का उपयोग अनिवार्य: बिना हेलमेट वाहन चलाना दंडनीय होगा।
5. तेज आवाज में संगीत प्रतिबंधित: अश्लील और फूहड़ गाने बजाने पर कार्रवाई होगी
6. सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन वर्जित: इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
7. रात्रि पेट्रोलिंग: शहर और ग्रामीण इलाकों में रातभर पुलिस गश्त जारी रहेगी।
8. आपातकालीन संपर्क: किसी भी स्थिति में डायल 112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
पुलिस ने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर केक काटने, अश्लील हरकत करने, या यातायात बाधित करने की कोशिश न करे। धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
सभी नागरिकों से अपील:
नव वर्ष का जश्न शांति और नियमों के पालन के साथ मनाएं। पुलिस का सहयोग करें ताकि यह
पर्व सभी के लिए सुरक्षित और सुखद हो।