भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत:- रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में शामिल हो जा रहें, थार कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम जावलपुर में तेज रफ्तार थार कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को सामने से जोरदार ठोकर मारी है हादसे में दोनों की मौके पर मौत हुई है मृतको की पहचान विनोद कौशिक 25 वर्ष ग्राम दहकोनी और खुशी कश्यप 20 वर्ष कापन के रूप में हुई है। दोनो के शवो का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वही थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
सीएसपी योगिताबाली खापर्डे से मिली जानकारी अनुसार,, कापन की रहने वाली खुशी कश्यप मंगलवार की शाम को अपनी स्कूटी से ग्राम दहकोनी अपने भाई विनोद कौशिक के घर पहुंची। जहां से उसके मामा के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए जावलपुर के निकले थे स्कूटी को विनोद कौशिक चला रहा था। दोनो अपने मामा के गांव पहुंचने वाले थे तभी बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार सीजी 10 बीएम 7214 के चालक संस्कार ने विपरीत दिशा से आते हुए सामने से स्कूटी में सवार दोनों भाई – बहन को जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों एक दूसरे से दूर जा गिरे जिससे दोनों को गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची,जहां से थार वाहन के चालक संस्कार को पुलिस हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया। थार वाहन को जब्त किया गया है आगे की कार्यवाही जारी है। आज बुधवार को दोनों के शवो का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



