छोटी छोटी बातों को लेकर होता था विवाद:- नशे की हालत में लकड़ी के बेड़ी हमला कर हत्या,आरोपी बेटा हुआ गिरफ्ता
सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दूरपा में नशे की हालत में बेटे ने अपनी सौतेली मां पर लकड़ी के बेड़ी से मारकर हत्या की है। आरोपी अनिल कुमार 38 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम दूरपा की रहने वाली मृतिका कौशिल्या सिदार और बेटे अनिल कुमार के बीच अक्सर घर में हर छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद आए दिन होता रहता था। वही 10 अगस्त की शाम करीब 6.45 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद होने पर अनिल कुमार ने घर में रखे लकड़ी के बेड़ी से अपनी सौतेली मां से मारपीट की इस दौरान कौशिल्या सिदार को गंभीर चोट आने से उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित किया।
बाराद्वार पुलिस के अनुसार मृतिका कौशिल्या सिदार का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें डॉक्टर ने रिपोर्ट दिया कि शरीर में कठोर एवं वजनी वस्तु से बलपूर्वक प्रहार करने से सर में गंभीर चोट लगने और शरीर के हड्डी टूटने आंतरिक रक्त अधिक रिसाव होने एवं शाक लगने के पश्चात श्वास हृदय गति अवरुद्ध होने से मृत्यु होना बताया गया।
जिसपर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त लकड़ी के बेड़ी को बरामद कर बुधवार की गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि एम.पी. मन्नेनवार, प्र. आर. देवनारायण चन्द्रा का महत्वयपुर्ण योगदान रहा।



