10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

अटल के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता – गुलाब चंदेल…

 

जांजगीर चांपा/ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी ने सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा कार्यालय जांजगीर सहित जिले के सभी मंडलों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

 

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पण से की गई। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अटल जी के योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता। उनके नेतृत्व और विचारों से भाजपा को मजबूती मिली।”

 

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने इस वर्ष को जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके तहत विभिन्न आयोजन होंगे। अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वे एक महान कवि, विचारक, और जननेता थे।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में अटल जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 

कार्यक्रम में प्रशांत सिंह ठाकुर, यशवंत साहू, अभिमन्यु राठौर, और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक पंकज अग्रवाल और सहसंयोजक धनंजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button