पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज कवर्धा में लोकतंत्र बचाओ रैली में होंगे शामिल
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा भी रहेंगे मौजूद
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में शामिल होंगे। इस दौरान वे रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
आयोजित रैली में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी रैली में शामिल होंगे।



