सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक,भाजपा मंडल जांजगीर नैला के कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की स्मृति में देशभर में शिव भक्ति, सुख-शांति व समृद्धि की कामना
जांजगीर:- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर आज पूरे देश में भगवान शिव की आराधना श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई..ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर—जो भारत का प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है—के गौरवशाली इतिहास की स्मृति में देशभर के शिवालयों में शिवलिंग पर जल अर्पण कर पूजा-अर्चना की गई। यह पर्व उस स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जब मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प और नेतृत्व में कराया गया था..
इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने आज प्रातः वार्ड 8 स्थित शिव मंदिर में भाजपा मंडल जांजगीर नैला के पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया..इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति,समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की..
भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय संस्कृति,आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है.. सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की सनातन परंपराएं अटूट हैं और किसी भी आक्रमण या विध्वंस से समाप्त नहीं की जा सकतीं.. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पर्व नई पीढ़ी को अपने इतिहास,संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं..
कार्यक्रम में इंजी रवि पांडेय,पुष्पेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री विवेक सिंह,रामेश्वर पटेल,मोहन यादव,देवा गढ़वाल,संजीता माली,उमेश राठौर,दिनेश राठौर,आशीष साव, पिंकल माली, राकेश रूपवानी,अनिल शर्मा,सोनू यादव,प्रेम थवाईत,मणिकांत अग्रवाल,आशीष गोयल,गोलू दुबे,श्याम यादव,हरि सोनवानी,पिंकू राठौर,गजेंद्र कर्ष,अजय कौशिक,शैल राठौर,राजेंद्र राठौर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल जांजगीर नैला के कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित थे..
पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा..श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र एवं पुष्प अर्पित कर भगवान शिव से देश व समाज की उन्नति की प्रार्थना की..कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को राष्ट्रीय आत्मगौरव का प्रतीक बताया..



