भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा नगर पंचायत डभरा:-
सक्ति जिले के नगर पंचायत डभरा में लाखों रुपए की स्ट्रिक्ट लाईट की खरीदी हुई,। आखिरकार ,जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि भ्रष्टाचार में लाखों रुपए का गोल मोल किया गया है। इसका ज़िम्मेदार कौन सरकार या अधिकारी बड़ा सवाल बना हुआ है?
दरअसल,,नगर पंचायत डभरा में M/S NIKU KEDIA के फर्म ने जेम्स पोर्टल के माध्यम से LED लाईट की खरीदी की है जिसमें3 अक्टूबर 2025 को 7.25 वोल्ट की लाईट एक फीस कीमत 2000 हजार रुपए कुल 225 नग लिया गया जिसकी कीमत 4.50 लाख रुपए है। वही टेंडर न करना पड़े जिसे लेकर 3 अक्टूबर को एक और वर्क ऑडर जारी किया गया जिसमें 7.30 वोल्ट LED लाईट एक नग की कीमत 2495 रुपए तो 180 नग की कीमत 4.49,100 लाख रु है। लगभग 8.99100 लाख रुपए की खरीदी है।
मगर नगर पंचायत डभरा के अधिकारी इसे टुकड़ों में खरीदी अपने चहते फर्म M/S NIKU KEDIA के माध्यम से कराया है ताकि टेंडर करना न पड़ना। आशंका है कि मोटी रकम भी ली गई है। आखिर LED लाईट की कीमत क्या होती है आप भी समझ रहे है।
वही नगर पंचायत डभरा में 4 अगस्त 2025 को लैपटॉप खरीदी की गई है आम तौर पर हमने HP कंपनी की लैपटॉप 1 लाख रुपए तक आ ही जाती है। मगर खरीदी HP लैपटॉप की कीमत 1.90 लाख रुपए की गई है ऐसा क्या है इस लैपटॉप में की इतना महंगा हो गया। की सुपर लैपटॉप है क्या यह बड़ा सवाल है ?
उसी तारीख में कम्प्यूटर खरीदी हुई है । जिसकी कीमत सुन कर होश उड़ा देगी, 1.70 लाख रुपए की है क्या आप ने देखा है इतना महंगा कंप्यूटर?
छत्तीसगढ़ राजपत्र के नियमों की खुले आम नगर पंचायत डभरा के अधिकारी धज्जियां उड़ाई गई है। जिसमें साफ लिखा है कि 5 लाख रुपए होने पर टेंडर करना है,,,मगर यह के नगर पंचायत डभरा के CMO ने तो उल्टा ही कारनामा कर दिया है। समान खरीदी के लिए बड़ी राशियों को छोटे -छोटे रूप में काट कर अपने चहेते लोगों से यह खरीदी करवाई और कमीशन भी खाया होगा?



