आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 9 दिसंबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
जांजगीर-चांपा। जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरगहनी च के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 71 में सहायिका के एक पद पर भर्ती की जाएगी।
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 9 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विभाग द्वारा https://aww.e-bharti.in लिंक जारी किया गया है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और अन्य आवश्यक शर्तों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



