Sakti news भेड़ बकरी की तरह स्कूल वाहन में बच्चों को बैठाने का VIDEO:- परिजनों से लेते है ट्रांसपोर्ट के नाम पर मोटी रकम,नेशनल कॉन्वेंट स्कूल की मनमानी
Sakti news सक्ति जिले के डभरा में संचालित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल बस की एक वीडियो सामने आई हैं,जिसमे भेड़ बकरी की तरह बच्चों को बैठाया गया है। वही यातयात नियमों को खुला चैलेंज कर रहे है। धन्य है यातायात विभाग की स्कूल बसों पर अपना नियंत्रण नहीं रख सके। कोई अनहोनी होगी तो जिम्मेदार कौन होगा, स्कूल संचालक की यातायात विभाग जो नियमों का पालन नहीं करा पाया यह बड़ा सवाल है?
Sakti news दरअसल डभरा में नेशनल कॉन्वेंट स्कूल संचालित है,जहां एक स्कूल बस का वीडियो सामने आया जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह से स्कूल बस के सामने में बच्चों को बैठाया गया है,वही अन्य सीटों पर तीन से चार बच्चे एक साथ बैठकर सफर कर रहे है। इन बच्चों के परिजनों से स्कूल संचालक मोटी रकम फीस के रूप में ले रहा है। सुरक्षा के नजरिए से कुछ नहीं है,परिजन अपने बच्चों को सुरक्षित और बस की सीट में अच्छे से बैठकर जाने के पैसे दे रहे है।
Sakti news मगर जारी एक video में देख सकते है कि बच्चों को भेड़ बकरी की तरह स्कूल बास में भरा कर उनके घरों तक छोड़ा जा रहा है, पैर रखने की जगह भी नहीं है । इतना ही नहीं सामने के सीटों पर बच्चे को नहीं बैठाना चाहिए वहां पर भी 8 से 10 बच्चों को बैठाया गया है। यदि कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
Sakti news यातयात नियमों को खुला चैलेंज:- नेशनल कॉन्वेंट स्कूल में चलने वाली बस यातायात नियमों को खुला चैलेंज कर रहे है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगड़ सकता है। हमारी बसे नियमों के अधीन चल रहा है। लेकिन उसके विपरीत काम चल रहा है जहां एक बस में 20 से 25 बच्चे जाने चाहिए वहां पर लगभग 50 बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा हैं ।
Sakti news वर्जन YN शर्मा यातयात प्रभारी….ने कहा कि वीडियो मिली है जिसकी जांच करने के बाद स्कूल संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जायेगा और यातयात नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी,साथ ही परिजनों से अपील है कि ऐसे यदि स्कूल के बच्चों को ले जाया जा रहा है तो स्कूल में शिकायत दर्ज कराए।



