बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत मेंं एक युवक की मौके पर मौत,वहीं दो अन्य घायल
हसौद-सरसिवां मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा,
जैतपुर के अम्बेडकर चौक में आमने सामने टकराई बाइक एक की मौत और अन्य घायल
सड़क हादसे में युवक की मौत: तेज रफ्तार प्लेटिना ने सुपर स्प्लेण्डर को मारी टक्कर, एक घायल
बिलाईगढ़/हसौद: जैतपुर चौक के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार का कहर
मिली जानकारी के अनुसार, हसौद निवासी भीम पटेल अपने साथी दीपक पटेल को मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेण्डर (क्रमांक CG10 EM 5144) पर बैठाकर ग्राम गुड़िहारी जा रहे थे। सुबह करीब 11:20 बजे जब वे जैतपुर चौक के पास मेन रोड पर पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बजाज प्लेटिना (क्रमांक CG06 P 4336) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मौके पर मौत
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भीम पटेल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दीपक पटेल के दाहिने घुटने और सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के चचेरे भाई नकुल पटेल और लक्ष्मीनारायण साहू मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क पर पड़ा पाया।
कानूनी कार्यवाही
सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की है। आरोपी प्लेटिना चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A) और 106(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी SDM बिलाईगढ़ को भेज दी है और मामले की विवेचना जारी है।



