Janjgir champa news पेण्ड्री तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य पूजन, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष
पेण्ड्री तालाब, बाजार पारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाजार पारा स्थित पेण्ड्री तालाब के किनारे विराजमान प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया था और पूरे वातावरण में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे।
ग्राम आचार्य पं. दिनेश चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कराया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मनोज राठौर, सीता राठौर, राजेश राठौर, चंपा राठौर, रजनी राठौर, ओम राठौर, सहारा राठौर एवं शांति भाई राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भक्तों ने उपवास रखकर रात्रि जागरण किया और भजन-कीर्तन के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को विशेष बना दिया।



