सिर पर ईट से हमला कर युवक की हत्या:- अज्ञात व्यक्ति ने घटना को दिया अंजाम, कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस
सक्ति जिले के ग्राम बंदोरा में सिर पर हमला कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल गबेल( 25 वर्ष) के रूप में हुई है। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले है,युवक की हत्या की वजह अज्ञात है और हत्यारा भी फरार है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।
एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि ,,ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक युवक गंभीर घायल अवस्था में घर के बगल में पड़ा हुआ है उड़के माता पिता रोजिमजदूरी के लिए बाहर गए है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। जहां युवक राहुल की मौत हो चुकी थी सिर पर ईट से हमला कर हत्या करना प्रतीक हो रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है घटना वाली जगह को सिल कर सुराग और फिंगर प्रिंट का संकलन किया जा रहा है ताकि अज्ञात आरोपियों की तलाश हो सके ,साथ ही डॉग स्क्वाड टीम की मदद ली जा रही है।
युवक राहुल की हत्या के पीछे क्या वजह है अभी पता नहीं चल पाया है परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि किसी पुरानी रंजिश को लेकर य किसी से लड़ाई झगड़े को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया होगा ? फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द पुलिस के हिरासत में होगा।



