अटल जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास: मुख्यमंत्री साय 163 नगरीय निकायों में अटल परिसर का भूमिपूजन, 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

अटल जी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास: मुख्यमंत्री साय
163 नगरीय निकायों में अटल परिसर का भूमिपूजन, 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्प
रायपुर, 25 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के सलिया टोली में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर 163 नगरीय निकायों में बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए अटल परिसर का लोकार्पण किया और 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ पर हमेशा बना हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत में सड़कों के जाल और किसानों को क्रेडिट कार्ड देने जैसी योजनाओं की शुरुआत हुई। उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर यहां के विकास को नई दिशा दी।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दी। 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण और 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण के माध्यम से उन्होंने भारत के गौरव को विश्व स्तर पर ऊंचा किया।
बिल्हा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि यदि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य नहीं बनाया होता तो इसका विकास संभव नहीं होता। अटल जी को सुशासन का पर्याय बताते हुए उन्होंने उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर बिलासपुर के कलेक्टर श्री अवनीश शरण, जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त श्री अमित कुमार और बिल्हा नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती जमाबाई कोसले सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के नारों के साथ छत्तीसगढ़ के विकास का संकल्प
दोहराया गया।