सड़क हादसे में दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत,ट्रक और बाइक में टक्कर,घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश,भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ा किया पुलिस के हवाले
कोरबा। सोमवार की शाम जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कटघोरा थाना क्षेत्र के जेन्जरा बायपास मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है।
हादसे के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कृष्णा दास और 24 वर्षीय बिहारी लाल यादव के रूप में हुई है, जो क्रमशः ग्राम घुंचापुर और साखो गांव के निवासी थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश में था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य लोड होने के कारण दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी और आमने-सामने टक्कर होने के चलते दोनों की मौत हो गई टक्कर के बाद दोनों ही वक्त सड़क किनारे दूर जा गिरे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतकों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बचपन के दोस्त हैं और किसी काम से कटघोरा गए हुए थे। वापस लौटते समय यह घटना सामने आई।इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



