दुर्ग पुलिस का वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान, 10 गिरफ्तार
6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए, सभी को
न्यायालय में किया गया पेश
दुर्ग, 12 नवंबर 2026। पुराने लंबित गिरफ्तारी एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी को विधिवत जिला दुर्ग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना सुपेला पुलिस ने 11 नवंबर से लंबित वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। पुलिस टीम ने वारंटियों के न्यायालय में दर्ज पतों और संभावित ठिकानों पर लगातार पतासाजी की।
12 नवंबर को मुखबिर से वारंटियों की थाना क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार गिरफ्तारी वारंटी
1. आशराम परमार, उम्र 41 वर्ष, निवासी चंद्रा मौर्य टॉकीज, सुपेला।
2. राजीव साव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
3. विक्की साव, उम्र 18 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
4. आकाश साव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मिनीमाता चौक, सुपेला।
5. विक्की गायकवाड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
6. अभय गजभिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुपेला।
स्थायी गिरफ्तारी वारंटी
1. विधि से संघर्षरत बालक।
2. नंदकिशोर चौहान, निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला।
3. भोला गायकवाड़, उम्र 28 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर, सुपेला।
4. भूपेन्द्र देवांगन, उम्र 38 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुभाषचंद यादव, भूपेन्द्र सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक गंगाराम यादव, प्रधान आरक्षक अभय शुक्ला, नवीन सिंह तथा आरक्षक अमित गुप्ता, अजीत यादव, कमलनारायण साहू और मनोज सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से न्यायालय द्वारा जारी वारंट एवं अन्य वैधानिक आदेशों का पालन करने और न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि लंबित वारंटों की तामिली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



