जांजगीर चांपा/ जिले के मुड़पार गांव में चोरों ने घर का छत तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर जिसकी कीमत 15 हजार रू और अन्य सामानों की चोरी की गई है। नैला चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है। नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है मामला।
मिली जानकारी अनुसार,आवेदक ने बताया की वह रोजी मजदूरी का काम करता है। 2 माह पूर्व अपने परिवार के साथ कमाने खाने के लिए जम्मू गया हुआ था घर में ताला लगा हुआ था। भाई ने देखा की घर का छत टूटा हुआ है। और सामान बिखरे हुए है। फोन से सूचना मिली । जिसके बाद नैला चौकी में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर,गाड़ी का दस्तावेज, कास का बर्तन और अन्य समानो की चोरी की गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है वही अज्ञात चोरों की पता तलाश की जा रही है।



