पामगढ़ विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हर्षोल्लास के साथ संपन्न
400 कांग्रेसजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति, वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
राहौद। पामगढ़ विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ की मासिक बैठक मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को देवांगन धर्मशाला राहौद में हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लगभग 400 कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, ब्लॉक प्रभारी श्री मनोज तिवारी एवं श्रीमती माधुरी आदित्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष श्री नवल सिंह ठाकुर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष श्री योगेंद्र प्रताप सिंह (गौरव) सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दुर्गेश्वर तिवारी, श्री रामलाल यादव, श्री सुबोध शुक्ला, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हरप्रसाद साहू, श्री संतोष गुप्ता, श्री घासीराम चौहान, श्री नीरज खूंटे, श्रीमती शकुंतला खरे एवं श्री राजेंद्र गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
इसी क्रम में समस्त मंडल कांग्रेस अध्यक्षों में श्री सुरेश तिवारी, श्री लक्ष्मण देवांगन, श्री राधेश्याम नोरगे, श्री राज कपूर साहू, श्री परेन्द्र यादव, श्री योगेश बघेल, श्री साकीराम कश्यप, श्री ओमकार रायसागर एवं श्री रामेश्वर यादव सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, सेक्टर अध्यक्ष, जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा नेता, महिला नेत्रियां एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मंडल कांग्रेस कमेटियों, सेक्टर, जोन एवं बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल एवं ब्लॉक प्रभारी श्री मनोज तिवारी तथा श्रीमती माधुरी आदित्य ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश ने दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के सभी साथियों से आपसी एकजुटता, समर्पण एवं सक्रियता के साथ जनहित के मुद्दों पर कार्य करने का आह्वान किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के अध्यक्ष श्री नवल सिंह ठाकुर ने उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी कांग्रेसजनों के सामूहिक प्रयास एवं आपसी सहयोग से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात नगर कांग्रेस कमेटी राहौद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों, महिला एवं युवा नेताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों तथा लगभग 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
नगर कांग्रेस कमेटी राहौद के अध्यक्ष (विधायक प्रतिनिधि ) प्रहलाद देवांगन ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग एवं सहभागिता से दीपावली मिलन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। दीपावली मिलन समारोह ने आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भावना एवं संगठनात्मक एकता का संदेश दिया।



