चरित्र शंका में पति बना हैवान,2 माह के मासूम समेत पत्नी पर लकड़ी के बोगरा से बेरहमी से पिटाई,मासूम की मौत माँ घायल उपचार जारी, आरोपी पति जेल दाखिल
कोरबा।कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सलोरा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी और उसकी गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम बच्चे पर लकड़ी के बोंगरा (जलाऊ लकड़ी) से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में चोट आई है वहीं मासूम गम्भीर रूप से घायल होगा।मॉ और बच्चे को निजी अस्पताल लेकर पहुचे मासूम की मौत हो गई मॉ का ईलाज जारी हैम
घटना 15 नवंबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है।
पीड़िता मुस्कान केंवट पति द्वारिका प्रसाद केंवट उम्र 24 वर्ष निवासी सलोरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 08 मई 2024 को द्वारिका प्रसाद केंवट से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं – एक 2 साल का सोम और दूसरा ढाई माह का सोमू। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति उसके चरित्र पर शंका कर गाली-गलौज और मारपीट करता था।
पीड़िता ने बताया कि 15 नवंबर की रात वह अपने घर में छोटे बेटे सोमू को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। तभी पति द्वारिका प्रसाद ने चरित्र पर शंका करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जलाऊ लकड़ी के बोंगरा से सिर पर हमला कर दिया। महिला ने हाथ से सिर बचाया तो चोट दाहिने हाथ की कलाई में लग गई।
हमले के दौरान गोद में मौजूद ढाई माह के मासूम सोमू के सिर के बाएं हिस्से में भी गंभीर चोट आई है,
जिससे सूजन आ गई। चीख-पुकार सुनकर जेठ राजू केंवट और जेठानी सुमित्रा केंवट ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया।घायल मां-बेटे को निजी हॉस्पिटल कटघोरा में भर्ती कराया गया है ईलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई मा का ईलाज जारी है।
कटघोरा थाना पुलिस ने आरोपी द्वारिका प्रसाद पिता शनिच राम केंवट उम्र 29 साल निवासी सलोरा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



