जांजगीर चांपा जिले के कापन गांव में तलाब में नहाने आए मजदूर संजय कुमार उम्र 40 वर्ष जोकि 3 बजे अपना काम खत्म कर नहाने नवा तालाब आया हुआ था। जिसकी तलाश की जा रही है। नैला चौकी उपथाना क्षेत्र की है घटना
मिली जानकारी अनुसार,नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के कापन गांव में नवा तालाब में रेलवे ठेकेदार विशाल कुमार के अंदर काम करने वाला मजदूर संजय कुमार भुइया आज बुधवार को काम खत्म कर 3 नहाने आया हुआ था। जिसके बाद से वह लापता है। आसंका है की वह नहाने के दौरान कही पानी में तो नही डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है। वही DRF की टीम भी पहुंची हुई हैं। तलाब का खोज बीन किया जा रहा हैं मगर अब तक कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। मजदूर संजय कुमार धनबाद झारखंड का रहने वाला है। वही तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।



