पति-पत्नी के बीच हुआ तनाव,पति ने फांसी लगाकर दी जान,पेड़ पर लटकती मिली लाश,सूचना पर पहुची पुलिस जांच कार्यवाही में जुटी
कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती बरपाली का गांव का में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इस घटना के बाद हड़कप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही शुरू की गई।
कुसमुंडा पुलिस ने मृतक का शव फंदे से उतार कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान नरेश चौहान उम्र लगभग ३० वर्ष निवासी रामपुर करतला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक यहां बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था। जो कि यहां रोजी मजदूरी का काम करता था।
बताया जा रहा है कि मृतक नरेश चौहान की पत्नी और बच्चे किराए के मकान पर रहते थे रोज की तरह रविवार को नरेश चौहान करने के लिए निकला हुआ था। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब घर नहीं पहुंचा तब उसकी पत्नी काफी खोज भी निकल रही थी सोमवार की सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना पर वह पहुंची जहां पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू की।
बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घर पर विवाद हुआ था इसके बाद मृतक नरेश काम करने के नाम से घर से निकल गया और फिर दोबारा वापस नहीं लौटा।
कुसमुंडा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के पत्नी का बयान दर्ज किया गया बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है शव का पोस्टमार्टम करा शव को और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



