सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की हुई ईलाज के दौरान मौत,परिजन और अस्पताल कर्मचारियों में भारी आक्रोश,पीएम कक्ष पर लगाया ताला कर रहे विरोध
कोरबा।30 तारीख को यह घटना सामने आई थी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्क्युरी में बुजुर्ग कर्मचारी से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया था दरअसल एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्क्युरी लाया गया, जहां पहुंचा सरपंच कर्मचारियों से जल्दी पीएम करने की जिद्द करने लगा। किसी काम में व्यस्त बुजुर्ग ने इंतजार की बात कह दी। जिससे तैश में आकर सरपंच ने न सिर्फ उसकी पिटाई कर दी, बल्कि सिर को दीवाल में पटक दिया था घटना में गंभीर कर्मचारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था जहा उसकी सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस घटना के बाद मृतक जी बाल कृष्ण चनईया की बड़ी बेटी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पिता के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट की गई उसे पर रहने से पीटा गया जिसके चलते उसकी मौत हुई है इस मामले में आरोपी सरपंच बेन्द्रकोना निवासी जयवीर सिंह ठाकुर की तत्काल गिरफ्तारी और कार्यवाही की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वही पीएम करने से मना कर रहे हैं।
इस घटना के बाद जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीएम करने वाले कर्मचारियों ने भी पीएम कक्षा और मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है और पीएम करने से इनकार कर रहे हैं। वह जिला मेडिकल कॉलेज के पीएम कक्ष में और भी लोगों की लाश रखी हुई है। जो कर्मचारी के अभाव में पीएम नहीं हो पा रहा है।
जिला मेडिकल कॉलेज के संयुक्त संचालक गोपाल कंवर ने बताया की इस मामले में पुलिस को घटना दिनांक को ही अवगत करा दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था परिजन गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं बातचीत की जा रही है।
वह इस घटना के बाद कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी मौके पर पहुचे और पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि इस मामले में मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी



