रेत खदान पर खनिज विभाग की कार्यवाहीl 5 चैन माउंटेन और 3 हाईवे पर कार्यवाही
कांकेर जिला के चारामा तहसील में खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से चल रहे रेत खदानों पर बड़ी कार्रवाई की गई । विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को अवैध रूप से रेत क खदान रेत निकाला जा रहा था । शिकायत के अनुसार इन खदानों पर कार्रवाई की गई है। चारामा क्षेत्र के माहुद ,भिलाई तेलगुड़ा भिरौद करीहा के रेत खदान शामिल है।
विभाग से जानकारी के अनुसार भिलाई एरिया मे 02 चेन माउंटेन मशीने ,तेलगुड़ा में 02 मशीनें ,भिरौद में 01 मशीन और रेत से भरी 02 हाईवा ट्रक जो करिहा रेत खदान से आ रहीं थीं । जिस पर कार्यवाही की गई है। बिना फिटपाश एवं आवर लोड हाईवे को लेकर कार्यवाही की गई है।
इसके बाद एसडीएम चारामा के निर्देश पर नायब तहसीलदार लखनपुरी के द्वारा 02 हाईवा ट्रक अरौद से पकड़ी गई हैं । जिनके पास से रेत परिवहन के लिए पीटपास नही मिलने पर कार्यवाही करते हुए अभिरक्षा में चारामा थाने में रखा गया है ।
अवैध रेत का कारोबार खदान से हर दिन ओवर लोड और बिना फिट पास एवं रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था ।जिसके चलते प्रशासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था। वहीँ प्रतिदिन ओवरलोड हाईवे से रेत के परिवहन से क्षेत्र के मार्ग भी खराब हो रहे ।



