सब्जी लेने जा रहे आदमी सेे लूट कर 08 माह से फरार लूटेरा को थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा किया गिरफतार
सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में सब्जी लेने जा रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना बाराद्वार पुलिस ने 8 महीने से फरार चल रहे लुटेरे गोलू उर्फ दातादास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामला 5 मार्च 2025 का है, जब प्रार्थी सुमीत कुमार पटेल सक्ती सब्जी मार्केट जा रहा था। सकरेली ओवरब्रिज के पास तीन युवकों ने लिफ्ट के बहाने उसे रोका, गाली-गलौज कर डंडे से हमला किया और पर्स में रखे 5300 रुपये लूटकर फरार हो गए थे। हमले में प्रार्थी को सिर में गंभीर चोट भी आई थी।
घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत फरार था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना बाराद्वार पुलिस की तत्परता से एक गंभीर लूट मामले का खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।



