हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा में गिरा स्कूल का छत :- 4 छात्रा 1छात्र सहित 5 घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी.. 

जांजगीर चांपा में गिरा स्कूल का छत :- 4 छात्रा 1छात्र सहित 5घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी

 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पूटपुरा में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 वी के 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुआ है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। घायल छात्र छात्राएं अभी खतरे से बाहर है।

मिली जानकारी अनुसार,, शिक्षा यादव 11 वर्ष 6 वी की छात्रा है जोकि 1.30 बजे लांच की छुट्टी होने के बाद अपने 3 सहेलियों के साथ बैठकर खेल रहे थे। इस बीच अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। वही लागतार पानी गिरने से छत से पानी टपक रहा था। खिड़की और दरवाजे दीवार में करंट भी आता है।

READ MORE-  जांजगीर चांपा शिक्षा विभाग की एक और नया कारनामा, पढ़िए पूरी खबर खास आपके लिए CG VOICE न्यूज पर....

प्राचार्य टीकम थवाईत ,,ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं जिनकी उपचार जिला अस्पताल में जारी ही। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है उसके सिर पर 4 से 5 टाके लगे है पैर में खरोच के निशान है। फिलहाल सभी घायल बच्चे स्वस्थ है। स्कूल का भवन जोकि जर्जर हो चुकी है जिसके लिए नए भवन की मांग की गई मगर जिला प्रशासन ने बात नहीं सुनी है। पानी का भराव छत में होने से कक्षा में पानी टीपक रहता था।

घायल का नाम ,, समर राठौर 11 वर्ष,,पूनम राठौर 11 वर्ष मानवीय यादव 11 वर्ष ,राधिका केवट 12 वर्ष और शिक्षा यादव 11 वर्ष चोट आई है।

Show More

Related Articles

Back to top button