शराब के पैसे मांगकर मारपीट करने वाले आदतन बदमाश गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आदतन बदमाशों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत की गई।
मामला 25 दिसंबर 2025 का है, जब मदनपुर निवासी राहुल साहू ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करैहापारा रतनपुर निवासी विकास उर्फ विक्कू रावत अपने साथियों के साथ शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी का गला गमछे से दबाया, गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्कों से मारपीट की, जिससे प्रार्थी के गला, पेट, पीठ और पैर में चोट आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया। प्राप्त निर्देशों के बाद गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों—विकास उर्फ विक्कू रावत (22 वर्ष) और हिरेन्द्र कुमार कश्यप (32 वर्ष), दोनों निवासी करैहापारा रतनपुर—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले बदमाशों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी



