10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

भाजपा के स्टार प्रचारक बने जनसेवक इंजीनियर रवि पाण्डेय, निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए जुटे प्रचार में…..

भाजपा के स्टार प्रचारक बने जनसेवक इंजीनियर रवि पाण्डेय, निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए जुटे प्रचार में….

लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए जनसेवक इंजीनियर रवि पाण्डेय अब नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रयागराज में कुंभ स्नान के पश्चात वे सीधे चुनावी मैदान में उतर गए हैं और भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी रेखा देवा गढ़ेवाल के साथ लगातार विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

इंजीनियर रवि पाण्डेय मतदाताओं से भाजपा के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं। बीते दो दिनों में वे वार्ड नंबर 04, 05, 18 और 19 में धुआंधार प्रचार कर चुके हैं। वे प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं, और मतदाता भी उनकी बातों को गंभीरता से सुन रहे हैं।

भाजपा सदस्यता अभियान में 16,000 से अधिक नए सदस्य जोड़कर प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके इंजीनियर रवि पाण्डेय, अब निकाय चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई वार्डों के प्रत्याशी अपने प्रचार बैनरों में वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी तस्वीर भी शामिल कर रहे हैं।

जनसेवा के प्रति समर्पित रवि पाण्डेय लगातार जनता के बीच रहकर सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी सक्रियता भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अब देखना यह होगा कि निकाय चुनाव में विजय श्री किसके सिर बंधती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Show More

Related Articles

Back to top button