नगर विकास के प्रति कांग्रेस की नई ऊर्जा, सैकडो कार्यकर्ता हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल, विधायक व्यास कश्यप ने कराया प्रवेश….

नगर विकास के प्रति कांग्रेस की नई ऊर्जा, सैकडो कार्यकर्ता हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल, विधायक व्यास कश्यप ने कराया प्रवेश….
कचहरी चौक पर कांग्रेस पार्टी में नए सदस्यों के शामिल होने का उत्साहजनक दृश्य देखने को मिला। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने नगर के विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।
भैरव मिश्रा नव-शामिल कार्यकर्ता:- जब से व्यास कश्यप जी विधायक बने हैं, तब से नगर के विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह पहले कभी नहीं देखे गए। उनकी सरल, सहज और संघर्षशील कार्यशैली से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस का दामन थामा है और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे।
आप सभी के कांग्रेस परिवार में आने से हमारी ताकत और बढ़ी है। हम सब मिलकर नगर और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, संकल्प द्विवेदी, यूंका अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, अभिषेक सिंह, चंद्रशेखर कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर के विकास में सहयोग का संकल्प लिया।
नगर की राजनीति में यह कांग्रेस के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां नए कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी ने मजबूती की ओर कदम बढ़ाया है।