जांजगीर चांपा/ जिले के बालपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद चौहान उम्र 39 साल के कब्जे से नशीली सिरप बिक्री के लिए रखे 17 काटून जिसमें 2340 नग नशीली सिरप मिला है जिसकी कीमत 3 लाख 64 हजार200 रु है आरोपी के पास से 1 हजार रू नगद,एक मोबाइल फोन को जब्त किया है। वही मुख्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। चांपा थाना क्षेत्र का है मामला
एएसपी अनिल सोनी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की, चांपा पुलिस को सूचना मिली थी की लक्ष्मी प्रसाद चौहान जोकि बालपुर का रहने वाला है अपने मकान में बड़ी संख्या में नशीली सिरप बिक्री करने के लिए रखा हुआ है। मौके पर पुलिस ने आरोपी के मकान में रेड की कार्यवाही की इस दौरान आरोपी लक्ष्मी प्रसाद के पास से कुल 17 काटून में 2340 नग मैक्सकाफ सिरप और ऑनरेक्स कफ सिरप,जिसमे 100 एमएल भरा हुआ बरामद किया गया है।
आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान से पूछताछ की गई इस दौरान आरोपी ने बताया कि अप्रैल माह में चांपा के रहने वाले मुख्य आरोपी अरसद खान ने उसके मकान में फोन कर चार पहिया वाहन से 30 पेटी काटून भेजा था जिससे मकान के अंदर रखा था। जब अरसद खान के आदमी आते और फोन कर कार्टून को ले जाया करते थे। एक सिरप के पीछे 50 रु दिया करते थे। साथ ही चिल्हर भी नशीली सिरप को बेचा करता था।जिसे प्राप्त होने वाली रकम को खर्च करना बताया गया है।
आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान के खिलाफ धारा 21सी और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वही मुख्य आरोपी अरसद खान फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।



