जांजगीर चांपा में सड़क हादसा:- बोलेरो और वेगेनर कार में आमने सामने भिड़ंत पिता-पुत्र की मौत, शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे घर
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव के बोलेरो और वेगेनारकार में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है,जिसमें कार सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भांजा गंभीर रूप से घायल हुए है। बोलेरो में 9 लोग सवार थे जिन्हें हल्की चोट आई है बोलेरो वाहन सड़क पर पलट गई।
जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव निवासी रूपेश निर्मलकर अपने बेटे राहुल निर्मलकर, पत्नी भगवती और भांजे के साथ सराईश्रृंगार डोंगरी गांव एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। वही बोलेरो में कोरबा जिले के रहने वाले बच्चों सहित 9 लोग परिवार के साथ छठी कार्यक्रम में अकलतरा क्षेत्र आए हुए थे।
जब वे बुचीहरदी गांव के पास पेट्रोल पंप और पुल के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। इस हादसे में रूपेश निर्मलकर और उनके बेटे राहुल निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में रूपेश की पत्नी भगवती और उनका भांजा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। वही बोलेरो वाहन में सवार लोगों को हल्की चोट आई है जोकि कोरबा में उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को मर्चुरी में रखा गया था। आज सोमवार को पिता पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जायेगा।



