10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने वार्ड नं. 23 में 35 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…..

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने वार्ड नं. 23 में 35 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन..

जांजगीर-नैला नगर के वार्ड नं. 23 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सी.सी. रोड और नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य सुभी आटा चक्की से वरुण कहरा के घर होते हुए पुराने सब्जी मार्केट तक (राशि 19.82 लाख) और किशोर कहरा के घर से पंचो देवी, मनोज यादव के घर होते हुए लक्ष्मीन सूर्यवंशी के घर तक नाली निर्माण (राशि 15.07 लाख) तक सीमित होगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण चंदेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में इंजीनियर रवि पांडेय उपस्थित रहे। भूमिपूजन की विधि कुल पुरोहित पुरुषोत्तम दुबे द्वारा संपन्न की गई।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड के 45 वरिष्ठ नागरिकों का साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इनमें पुनीराम कहरा, रामजी लाल यादव, शांति लाल यादव, वृंदा कहरा, आनंद कुमार साहू, गेंद प्रसाद तिवारी समेत कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता (गुड्डू) कहरा, भाजपा नगर महामंत्री अमित यादव, अजीत गढ़वाल, पूर्व पार्षद पवन कहरा, शिवचमन सिंह, दिनेश राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश चौरसिया ने किया।

Show More

Related Articles

Back to top button