10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद कितना भयानक रूप ले सकता है, जीता जागता उदाहरण,क्या है मामला?…

घरेलू विवाद कितना भयानक रूप ले सकता है, जीता जागता उदाहरण,क्या है मामला?

बालोद जिले के कंवर चौकी अंतर्गत ग्राम सांगली में चाय के मामूली विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। 38 वर्षीय केवल चंद साहू ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी ईश्वरी साहू की कुल्हाड़ी (टांगिया) से हमला कर हत्या कर दी।

घटना के बाद परिजनों ने ईश्वरी को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, और चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद इस बार मौत का कारण बन गया।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने बताया कि घटना के समय मृतिका की मां भी घर में मौजूद थी। आरोपी ने पत्नी के सिर और जांघों पर गंभीर हमला किया था। आरोपी को यह अंदाजा नहीं था कि उसका हमला जानलेवा साबित होगा।

पुलिस ने आरोपी केवल चंद साहू को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिए जारी है। है। मामले जांच जारी है।

घरेलू विवाद कितने भयानक रूप ले सकते हैं। हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि गुस्सा और हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।

Show More

Related Articles

Back to top button