जांजगीर चांपा/ संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी की गठन किया जाएगा । बैठक में 28 गांव के सतनामी समाज के वरिष्ठजनों ने चयन कर सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। बैठक में सामाजिक बुराइयों को दूर करने पर वैचारिक मंथन कर, इन्हें दूर करने के लिए समाज ने प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। जय सतनाम सेवा समिति लछनपुर केराझरिया चांपा समाज में एक जुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सतनाम के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाज में दहेज प्रथा जैसी व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए समाज द्वारा जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जार लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में समाज के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित रहे संरक्षक -रामलाल लहरें, धरम लहरें, वेदराम रत्नाकर ,डॉ ललित कुर्रे ,संत सोनंत , डां जीआर पाटले ,राजकुमार रात्रे, संतोष अनंत , विधि सलाहकार अधिवक्ता एस के बघेल आदि लोगों की सहमति से समाज के द्वारा नए पदभार दिया गया जिसमें अध्यक्ष -कामेश्वर धैर्य केडी ,उपाध्यक्ष ध्वजा भारद्वाज ,सतीश कुर्रे कोषाध्यक्ष पुनीराम लहरें ,सचिव जितेंद्र पाटले ,सह सचिव रितेश खांडेकर ,विजय भारद्वाज ,महेंद्र महिलांगे को बनाया गया



