जांजगीर चांपा जिले के खपरी गांव के माइनर नहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर जा पलटी, ट्रैक्टर के इंजन में बैठे युवक की इंजन में दबने से मौत हुई है ट्रैक्टर चालक किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और मृतक युवक के शव को बाहर निकलें का प्रयास जारी हैं। बताया जा रहा है की गिट्टी लेने के लिए कुथुर से पकरिया जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है।



