पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच पति हत्या की कोशिश आरोपी हुआ गिरफ्तार, हथियार को किया बरामद, क्या है रंजिश पढ़े पूरी खबर….
सक्ति जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र के कोटेतरा में सरपंच पति के साथ मारपीट करते हुए, लोहे के रॉड से सिर पर हमला कर हत्या की कोशिश की गई है। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा,उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
जानकारी अनुसार,घायल दाऊ लाल गोड की पत्नी सरपंच भगवती गोड ने रिपोर्ट दर्ज कराया की, ग्राम कोटेतरा का रहने वाला भोलू सिदार जोकि पुरानी रंजिश रखता था। आज शुक्रवार को जवाहर यादव के घर के सामने रस्ता रोककर गली गलौच करते हुए मारपीट की गई है। भोलू सिदार ने हत्या करने की नियत से अपने हाथो में रखे लोहे के रॉड से सिर पर कई बार हमला किया। जिसे दाऊ लाल गोड मौके पर गिर पड़ा, गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैजैपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी की जा रही थी। आरोपी भोलू सिदार को गांव में होने की सूचना पर तत्काल घेरा बंदी पुलिस हिरासत में लिए गए। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त हथियार लोहे के रॉड को बरामद किया गया है। आरोपी पर धारा 294,506,323,325,307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। जहा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



