*छपोरा पीडीएस दुकान में संचालक द्वारा बचाव के लिए रात में गोदाम में चावल जमा कराने की चर्चा!*
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान छपोरा में चावल की हेराफेरी को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा तेज हो गई है। आरोप है कि अनियमितताओं के उजागर होने की आशंका के चलते दुकान संचालक द्वारा रात के अंधेरे में गोदाम में चावल जमा कराया जा रहा है।
पीडीएस दुकान में चावल के स्टॉक और वितरण को लेकर लंबे समय से संदेह की स्थिति बनी हुई है। वही सूत्रों से पता चला है कि संभावित जांच से बचने के लिए जल्दबाजी में चावल को गोदाम में पहुंचाया जा रहा है। रविवार देर रात 4 पिकअप में चावल गोदाम में पहुंचने कि चर्चा है,मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी और गोदाम में उपलब्ध चावल का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
*जांच अधिकारी संचालक को बचाने में जूटे*
वहीं मामले कि शिकायत कलेक्टर,जिला खाद्य अधिकारी से कि गई है जिसपर 2 दिनों में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश होने के बाद एक सप्ताह होने को है लेकिन जांच अधिकारीयों द्वारा अब तक संबंधित दुकान का जांच नहीं किया गया,जिससे जांच अधिकारीयों के कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
वहीं शिकायतकर्ता द्वारा जांच नहीं होने पर पुन:शिकायत करने कि बात कही गई है।
वहीं, इस संबंध में पीडीएस दुकान संचालक का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जांच किए जाने पर मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।



