Big news -खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद सुपुर्दनामे में रखी गई रेत को चोरी करने का मामला
रात के अंधेरे में बिना अनुमति रेत चोरी का दिया गया अंजाम
बलौदाबाजार जिले के थाना लवन में दीनबंधु धृतलहरे, निवासी ग्राम तिल्दा (डोंगरा) की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। दिनांक 25.08.2025 को खनिज विभाग बलौदाबाजार द्वारा ग्राम तिल्दा में अवैध रेत परिवहन व भंडारण पर कार्रवाई की गई थी।
कार्रवाई के दौरान कुल 249 ट्रिप (लगभग 747 घन मीटर) रेत कीमत ₹1,71,810 जब्त की गई थी, जिसे आगे की नीलामी और सुरक्षा हेतु ग्राम पंचायत को सुपुर्दनामे पर दिया गया था।
इसके बावजूद आरोपियों ने बिना अनुमति तथा स्पष्ट मना करने के बाद भी रात्रि में सुपुर्दनामे में दी गई रेत चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना लवन में अपराध क्र. 441/2025 धारा 305, 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई……
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना लवन पुलिस ने गांव के जनप्रतिनिधियों एवं निवासियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए कथन लिए।
खनिज विभाग द्वारा उपलब्ध दस्तावेज भी जब्त किए गए।
जांच के दौरान कुल 08 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने रेत चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के नाम……
1. रामकुमार यादव (41 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा
2. मनोज कुमार कैवर्त (43 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)
3. वतन बंजारे (35 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)
4. भरत डौंडिया (32 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)
5. गब्बर डहरिया (36 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)6. काशीराम दरिया (34 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)
7. देव कुमार निराला (29 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)
8. राहुल पैकरा (26 वर्ष) – ग्राम तिल्दा (डोंगरा)



