शराब से भरा ट्रक पलटा: बिलासपुर से कोरिया भेजी गई थी शराब, बैकुंठपुर के पास हुआ हादसा
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शराब से लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल, इस वाहन में आबकारी विभाग का शराब लाया जा रहा था। यह पूरा मामला बैकुठपुर थाना क्षेत्र के बरपारा ग्राम का है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। यह शराब बिलासपुर से कोरिया जिले के शासकीय शराब दुकान के लिए लाया जा रहा था। इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लगी। बता दें कि, सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।



