रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने चाक- चौबंध सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसी कड़ी में कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना 51 वर्ष की आज सुबह तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की पीएम ड्यूटी के लिए रायपुर आए हुए थे। आज सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ते देख उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा के मर्चुरी भेज दिया है। इसके साथ ही उनके मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। आरक्षक के परिजन भी रायपुर पहुँच गए हैं।



