सातवीं की छात्रा से बोला शिक्षक- ओयो होटल चलेगी…, लड़की ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा
परीक्षितगढ़ में कक्षा सात की छात्रा से सहायक शिक्षक ने होटल चलने के लिए कहा और धमकी दी। परिजनों को जानकारी देने के बाद छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक दबथला निवासी अनुराग के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धमकी का केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया और कॉलेज प्रबंधन ने उसे दो महीने के लिए निलंबित कर दिया।
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक, परीक्षितगढ़ कस्बे के एक इंटर कॉलेज की कक्षा सात की छात्रा ने शुक्रवार को परीक्षितगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि सहायक अध्यापक अनुराग ने 23 अगस्त को कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसे अपने पास बुलाया और कहा कि ओयो होटल में चलेगी। छात्रा के जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने उसे परिणाम भुगतने की धमकी दी।
छात्रा ने इस संबंध में प्रधानाचार्य से शिकायत की। इसके बाद परिजनों को शिक्षक की करतूत बताई। अनुराग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कॉलेज प्रबंधन ने भी उस पर कार्रवाई कर दी। सीओ ने बताया कि आरोपी को शनिवार के कोर्ट में पेश किया जाएगा।



