*छपोरा पीडीएस मामले में जांच अधिकारी पर उठे सवाल,शिकायतकर्ता ने पुन: जांच कि मांग कि*
*लाखों का चावल गायब इधर विभाग बता रहा महज 30 क्विंटल कि कमी*
छपोरा पीडीएस दुकान में अनियमितता मामले में जांच अधिकारी के जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं,गुपचुप तरीके से जांच अधिकारी द्वारा जांच कर संचालक को क्लीन चिट दे दिया बिना शिकायतकर्ता के उपस्थित में महज 30 क्विंटल चावल कि कमी कि बात लिख दी जबकि शिकायतकर्ता का अभी भी कहना है लगभग 450 क्विंटल कि कमी आयेगी। वही मामले में शिकायतकर्ता ने अपने उपस्थिति में पुन: जांच कि मांग कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी से लिखित शिकायत कि हैं।
दरअसल पूरा मामला मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत छपोरा का है,जहां पीडीएस दुकान का संचालन जय घाट गोसाईन महिला समुह द्वारा किया जाता है,जहां संचालक द्वारा करीब 450 क्विंटल चावल के अफरा-तफरी करने का का मामला सामने आया है,जिसकी शिकायत करने पर जिला खाद्य अधिकारी द्वारा 2 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने कहा था।
वहीं शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके द्वारा जांच अधिकारीयों को संपर्क कर अपनी उपस्थिति में जांच करने कि बात कही थी लेकिन जांच अधिकारी द्वारा बिना उन्हें सूचना दिये 08/06/26 को गुपचुप तरीके से पीडीएस दुकान पहुंचकर जांच के नाम पर महज लीपापोती कर संचालक को क्लीन चिट दे दिया।जांच में 30 क्विंटल चावल कि कमी कि बात कहीं जा रही है,जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि अभी भी सही से जांच हो तो 450 क्विंटल तक चावल कि कमी आयेगी।
वहीं शिकायतकर्ता ने पुन: कलेक्टर और जिला खाघ अधिकारी को लिखित शिकायत कर अनियमितता कि जांच अपने उपस्थिति में करने कि मांग कि हैं।शिकायतकर्ता ने बताया कि अगर पीडीएस दुकान की सही से जांच होगी तो लाखों रुपये के चावल गबन का मामला सामने आयेगा ।
*20 लाख से अधिक का चावल गायब,लीपापोती कर रहे जांच अधिकारी?*
वहीं छपोरा पीडीएस दुकान में 450 क्विंटल से अधिक के चावल का गबन का आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाया जा रहा है , जिसकी कीमत 20 लाख से ऊपर है इतने बड़ा घोटाला होने के बाद भी जांच अधिकारीयों द्वारा संचालक को बचाने महज जांच के नाम पर लीपापोती कि गई और बिना शिकायतकर्ता के उपस्थिति में 30 क्विंटल चावल की कमी कि बात कही जा रही,वही मोटा लेनदेन करने का भी आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं।
*जिसपर संरक्षण का आरोप वहीं फुड इंस्पेक्टर को बना दिया जांच अधिकारी*
शिकायतकर्ता ने बताया कि छपोरा पीडीएस दुकान संचालक को फुड इंस्पेक्टर जितेन्द्र दिनकर का खुला संरक्षण हैं,उनके संरक्षण में ही चावल का अफरा-तफरी किया गया,लेकिन विभाग ने उसे ही जांच अधिकारी बनाकर जांच के लिए भेजा ,जिससे अदांजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार कि जांच किया गया होगा,अब देखना होगा कि मामले में किस प्रकार की कार्रवाई कि जाती है या मामले को लीपापोती कर दबा दिया जाता है।
वहीं मामले में हमने मालखरौदा एसडीएम को संपर्क किया लेकिन फोन रिसीव नहीं कि।
*जांच में 30 क्विंटल चावल कि कमी आया है,एसडीएम को जांच अधिकारी द्वारा रिपोर्ट सौंपा गया है,यदि शिकायतकर्ता को आपत्ति है तो कलेक्टर सर और एसडीएम को आवेदन दे सकते हैं,क्योंकि कार्यवाही का अधिकार एसडीएम के पास है*
*खुमेश्वर सिंह*
*जिला खाद्य अधिकारी*



