जांजगीर चांपा में लगा था जुआ का फड:-10 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,46,700 रुपए किया गया जब्त।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सकूली के नहर किनारे चल रहे जुआ पर पुलिस ने दबिश दी। जिसमें जुआ खेलते 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जहां से 46,700 रुपए को जब्त कर सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी अनुसार,,सिटी कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की टीम को सूचना मिली कि ग्राम सकूली के नहर किनारे जुआ का फड लगा है जिसमें हजारों रुपए का जुआ चल रहा है। रात में रेड कार्यवाही करते हुए मौके पर से 10 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा जहां मौके पर से 46,700 रुपए को जब्त किया गए हैं। सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है आगे की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
जुआ खेलने वालो में गुन्नी राम साहू 50 वर्ष,अनिल कश्यप 24 वर्ष, राहुल राठौर 24 वर्ष, राजू राठौर 51 वर्ष, अजय केवट 29वर्ष,भरत राठौर 52 वर्ष, कोमल भार्गव 54 वर्ष, नरेंद्र राठौर 52 वर्ष, कृष्ण कुमार साहू 36 वर्ष, प्रीतम राठौर 28 वर्ष शामिल थें।



