जांजगीर चांपा के NH-49 में ट्रक चालक से लुट का मामला:- आदतन आरोपी हुआ गिरफ्तार 3 हजार रुपए की लूट…
जांजगीर-चांपा / थाना अकलतरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 49 रोड पर रात्रि के सूनेपन का फायदा उठाकर ट्रक चालक से मारपीट कर तीन हजार रुपए की लूट हुई थी। जिसमें गजेन्द्र केवट 27 वर्ष आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा से मिली जानकारी अनुसार,, 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे, तरौद चौक से आगे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक क्रमांक CG10 BY-6839 के चालक प्रहलाद महंत के केबिन में चढ़कर हाथ-मुक्कों व बेल्ट से मारपीट की और चालक की जेब से ₹3,000 लूटकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को आधार कार्ड मिला, जिसमें पहचान गजेंद्र केवट (27 वर्ष) निवासी हिर्री, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। आधार कार्ड के आधार पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में अपराध स्वीकार, आदतन अपराधी…
हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चमड़े की बेल्ट और लूटी गई राशि में से ₹1,500 बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है।



