अवैध अतिक्रमण हटाने पर बौखलाया आरोपी, लोहे के परसुल से हमला; पलारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलौदाबाजार:- पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा में अवैध अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लोहे के धारदार परसुल से वार कर युवक को गंभीर चोट पहुंचाई थी।
अतिक्रमण हटाने पर भड़का विवाद…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को ग्राम गिर्रा में आरोपी खिलेंद्र साहू द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ग्राम पंचायत द्वारा हटवाया जा रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने रंजिशवश हमला किया।
महामाया चौक पर किया हमला
घटना के दौरान आरोपी ने महामाया चौक, ग्राम गिर्रा में प्रार्थी हेमंत कुमार वर्मा को रोककर पहले अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने लोहे के धारदार परसुल से प्रार्थी पर घातक वार कर उसे घायल कर दिया।
मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार..
पीड़ित की शिकायत पर थाना पलारी में अपराध क्रमांक 23/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 115(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भावना गुप्ता, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खिलेंद्र साहू (40 वर्ष) निवासी ग्राम गिर्रा को हिरासत में लिया।
पूछताछ में अपराध स्वीकार
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि तार जाली और शौचालय के रूप में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने से वह क्षुब्ध था, इसी कारण उसने परसुल से हमला किया।
न्यायालय में पेशी..
पुलिस ने आरोपी को 14 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



