जांजगीर चांपा में क्रेशर खदान में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत:- डेढ़ घंटा चला चक्का जाम, 4 लाख रुपए की दी गई सहायता राशि।
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किरारी स्थित क्रेशर खदान में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद खदान प्रबंधन की लापरवाही और शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
घटना 6 मई की शाम लगभग 5 बजे की है, जब 35 वर्षीय सत्यनारायण यादव, जो कि किरारी का निवासी था, सासाराम क्रेशर में खाली ट्रैक्टर लेकर खदान में उतर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर का इंजन मृतक के ऊपर था और सिर पानी में डूबा हुआ था।
मजदूरों ने तत्काल खदान प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर को हटाया गया और घायल सत्यनारायण को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना के बाद न तो खदान मालिक से संपर्क हो सका, न ही कोई जिम्मेदार सामने आया। आज बुधवार को शव को सड़क में रख कर परिजनों और ग्रामीण ने चक्का जाम किया हुआ है मृतक के परिजनों को 30 लाख रुपए की सहायता राशि देने की मांग क्रेशर संचालक से की जा रही थी मौके पर तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस टीम तैनात की गई।
जहां एसडीओपी प्रदीप सोरी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाइए देने के बाद प्रेशर खदान के संचालक के द्वारा मृतक के परिजनो को 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई ढेर घंटे के बाद चक्का जाम समाप्त किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।
इससे आक्रोशित परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बिना ही किरारी गांव ले जाकर खदान के ऑफिस में रख दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।



