पूर्व सरपंच ने लगाया आरोप अब तक मेरी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं ,सीईओ के दबाव में नहीं हुई कार्रवाई – रामिन बाई
कोटनी सोनार जनपद अकलतरा जांजगीर चांपा की सरपंच श्रीमती रामीन नेताम, पति श्री बलराम सिंह नेताम निवासी ग्राम कोटमी सोनार जनपद अकलतरा द्वारा आवेदन देकर यह गुहार किया गया है कि उसके रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । उन्होंने फिर से आवेदन देते हुए लिखा है कि यह आवेदन समाज और शासन दोनों को यह बताने हेतु लिख रही हूं कि मेरे साथ जो अन्याय हुआ है यह सिर्फ मेरे नहीं बल्कि समूचे आदिवासी समाज के सम्मान पर हमला है ।जनपद पंचायत अकलतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी CEO द्वारा मेरे साथ न केवल जातिगत गालियां दी गई बल्कि मेरे हाथ पकड़ कर मुझे खींचा गया यह घटना मेरे आत्म सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का घोर अपमान है मैंने दिनांक 17 /3/25 को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जांजगीर एवंआजाक थाना जांजगीर में अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहतFIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था किंतु आज दिनांक तक कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई है मुझे केवल जांच और बयान के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जब दूसर मामलों में तुरंतFIR दर्ज हो सकता है तब मेरे साथ हो रहा यह भेदभाव न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है आरोपित उच्च पद पर असिन है और उनका प्रभाव इस प्रकार की निष्क्रियता का कारण प्रतीत होता है । न्याय की आशा में मैंने पुनःपुलिस अधीक्षक महोदय से दिनांक7/4/25 निवेदन किया है परंतु अभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया इससे आहत होकर अब मैंने न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है । जोदिनांक25/5/25 को मैंने आजाक थाना में RTI सूचना का अधिकार के तहत आवेदन देकर श्री हिमांशु गुप्ता द्वारा दिए गए संभावित बयान एवं अब तक की गई कार्यवाही की सत्य प्रतिलिपि की मांग की गई है जिससे मैं ST कोर्ट मे रिट याचिका दाखिल कर सकूं मुझे पूर्ण विश्वास है की सत्य की विजय होगी और दोषियों को उचित दंड मिलेगा मेरा यह संघर्ष न केवल मेरे लिए बल्कि हर उस महिला और समाज के व्यक्ति के लिए है जो अन्याय और शोषण का शिकार है न्याय देर से मिले लेकिन अंधा ना हो मैं आदिवासी समाज से आगरा करती हूं मुझे न्याय दिलाने आगे आए मेरा साथ दे ताकि आगे किसी को हिमांशु गुप्ता जैसे अधिकारी किसी दूसरे आदिवासी महिलाओं को प्रताड़ित ना करें



