चौकीदार की चाकू मारकर हत्या:- सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना, लिफ्ट देना पड़ा भारी लूट की नीयत से हमला, पुलिस हिरासत में दो नाबालिग बालक।
जांजगीर चांपा जिले के चांपा रोड में रविवार की रात करीबन 10.24 बजे लिफ्ट मांगकर लुट की नीयत से दो नाबालिग बालक ने 52 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिग बालक को हिरासत में लिया है,,मृतक की पहचान राधेश्याम सूर्यवंशी के रूप में हुई है मामले की जांच पड़ताल जारी है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी अनुसार,, राधेश्याम सूर्यवंशी खोखरा गांव का रहने वाला है वह कुलीपोटा स्थित कबाड़ी की दुकान में चौकीदार है। रविवार की रात करीबन 9.30 बजे वह मोटर साइकिल से अपने काम में जाने को निकला था इस बीच कचहरी चौक के पास दो नाबालिग बालक ने आगे जाने के लिए लिफ्ट मांगी। जब मेगा मार्ट के पास पहुंचे तो गाड़ी में बैठे दोनों नाबालिग बालक ने पैसे की मांग की जिसके बाद चलती गाड़ी से ही चाकू नुमा हथियार से हमला किया जिसके बाद गाड़ी रोककर विरोध करने पर कई बार हमला किया गया। जिसे राधेश्याम सूर्यवंशी लहूलुहान होकर सड़क में गिर पड़ा और दोनों नाबालिग बालक मौके से फरार हो गए। इस बीच आस पास के लोगों ने उन्हें देखा और जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृतक घोषित किया।
घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
पास में लगे दुकान की सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों नाबालिग बालक की पहचान होने के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया। बताया गया कि दोनों ने नशे के लिए पैसे लूट की नीयत से चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है हथियार को बरामद भी किया गया है।
मृतक राधेश्याम सूर्यवंशी के शव का पोस्टमार्टम करकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया गया हैं।



