सरित सरक राष्ट्रीय फेडरेशन कप में छत्तीसगढ़ की टीम ने जीते 2 रजत और 4 कांस्य पदक…

सरित सरक फेडरेशन ऑफ इंडिया (रजिस्टर्ड) द्वारा आयोजित प्रथम एसएसएफआई राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2024-25 का आयोजन 20 से 22 दिसंबर 2024 के बीच महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें देशभर के 16 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ से 12 सदस्यीय सरित सरक टीम ने खेल प्रशिक्षक श्री आशीष राऊत जी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। छत्तीसगढ़ सरित सरक एसोसिएशन और सीएसएसए अकादमी के संस्थापक श्री एस जी सिंह जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से 5 जिलों के खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
बालक वर्ग में:
युवराज पाटले ने रजत पदक जीता।
मृत्युंजय राठौड़ और गजेंद्र कश्यप ने कांस्य पदक जीते।
मयंक खरे, लुबिन गनवीर और अमन यादव ने भाग लिया।
बालिका वर्ग में:
रिया यादव ने रजत पदक जीता।
आरती उपाध्याय और जान्हवी राठौड़ ने कांस्य पदक जीते।
नेहा कश्यप और आस्था सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कुल 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते, जिससे पूरे राज्य का गौरव बढ़ा है।
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य संरक्षक श्री विंध्येश्वर शरण सिंह देव, अध्यक्ष डॉ. कल्याण साहू, उपाध्यक्ष श्री ललित कुमार, महासचिव श्री एस जी सिंह, कोषाध्यक्ष श्री आशीष राऊत, सहसचिव श्री मनीष कुमार और राज्य कार्यकारी बोर्ड सदस्य श्री शरफराज आलम, श्री जोसफ केरकेट्टा एवं श्री भूपेश यदु ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।