छुरा लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार
हनुमान मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर हथियार लेकर लोगों को धमकाने का आरोप, पुलिस ने छुरा जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 27 अक्टूबर 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर छुरा लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का छुरा जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की रेड
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मुलमुला निवासी चंद्रकांत नवरंगे मुलमुला-नरियरा रोड पर हनुमान मंदिर के सामने आम सड़क पर हाथ में नंगा छुरा लेकर उसे लहरा रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से एक लोहे का छुरा जब्त किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क और अकलतरा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार आरोपी: चंद्रकांत नवरंगे, निवासी मुलमुला, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रितेश परमार, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन तथा आरक्षक सनोहर जगत और राजेश कश्यप का योगदान रहा।



