10
8
6
12
3
1
11
15
7
14
2
5
16
4
13
9
छत्तीसगढ़

पिकनिक स्पॉट में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में छाया मातम…

पिकनिक स्पॉट में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में छाया मातम

कोरबा।शनिवार को बिलासपुर से एक परिवार कोरबा के देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आया था। इस दौरान 15 वर्षीय शुभम कश्यप की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शुभम अपने परिवार के साथ नहाने गया था, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण वह डूब गया।

घटना के बाद पिकनिक स्पॉट पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शुभम को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटनास्थल पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक शुभम के पिता अरुण कुमार कश्यप बिलासपुर के निवासी हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान देवपहरी पिकनिक स्पॉट पर बड़ी संख्या में लोग आते हैं। गहरे पानी और सुरक्षा उपायों की कमी के चलते यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पिकनिक स्पॉट पर खतरनाक स्थानों को चिन्हांकित कर सुरक्षा प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

Show More

Related Articles

Back to top button