नाबालिग पर चाकू से कई बार हमला कारण जान कर हो जायेगे हैरान…..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तालापारा क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। जिसमे नाबालिक लड़के के ऊपर कुछ बदमाशों ने चाकू से कई बार हमला किया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिविल थाना क्षेत्र के तैबा चौक का है।
मिली जानकारी अनुसार,रविवार की रात्रि मोहम्मद अरहान पर कुछ युवक बाइक सवार आए और चाकू ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नाबालिक लड़के को आस पास के लोगो ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले उदय चक्रवर्ती,कादिर,पवन और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है जोकि पुलिस ने 2 साल पहले हुए नवीन महादेव की हत्या का बदला लेने की नियत से घटना को अंजाम देना माना जा रहा है। जिसमे 2 साल पहले नवीन और उदय पर चाकू से हमला हुआ था जिसमे मोहम्मद अरहान भी आरोपी था। जिसे बदला लेने के लिए घटना की अंजाम दिया होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।